कश्मीर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग
- फोटो : Social Media
जम्मू कश्मीर राज्य में दो बड़े टूरिस्ट सर्किट तैयार करने के लिए सोमवार को दिल्ली में त्रिपक्षीय एमओयू साइन हो गया। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, जम्मू-कश्मीर सरकार और निर्माण एजेंसी एनपीसीसी व एनबीसीसी के बीच एमओयू साइन करने की प्रक्रिया केंद्रीय पर्यटन सचिव विनोद जुत्शी की उपस्थिति में पूरी की गई।
194.74 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट में मानतलाई-सुद्धमहादेव-पत्नीटाप टूरिस्ट सर्किट पर 97.82 करोड़ खर्च होंगे जबकि गुलमर्ग-बारामुला-कुपवाड़ा-लेह टूरिस्ट सर्किट 96.92 करोड़ की लागत से तैयार होगा।
एमओयू के साइन होते ही दोनों सर्किट की निर्माण एजेंसी भी तय हो गई। गुलमर्ग सर्किट को नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (एनबीसीसी) और मानतलाई सर्किट को नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (एनपीसीसी) विकसित करेगा।
लद्दाख के पर्यटन का होगा विकास
लद्दाख के पर्यटन का होगा विकास
- फोटो : File Photo
एमओयू साइन होने पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, सरकार ने रियासत में पर्यटन विकास के लिए जो विजन रखा है उसे साकार करने की दिशा में तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। यह एमओयू जम्मू, कश्मीर और लद्दाख की पर्यटन संभावनाओं को सामने लाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्रीय सरकार ने राज्य में पर्यटन विकास से जुड़ा ढांचा विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम (पीएमडीपी) के तहत 2100 करोड़ और प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण कार्यक्रम (पीएमआरपी) के तहत 141 करोड़ रुपये को पहले से मंजूरी मिल चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा, अगले कुछ ही वर्षों में पर्यटन क्षेत्र का आधारभूत ढांचा तैयार हो जाएगा। पर्यटन क्षेत्र केवल सैलानियों की आमद और आर्थिक विकास के लिए ही नहीं, बल्कि राज्य में बेरोजगार दूर करने का भी बड़ा माध्यम साबित होगा।
टूरिस्ट सर्किट में ये सुविधाएं होंगी शामिल
योग केंद्र की भी होगी स्थापना
- फोटो : डेमो फोटो
दोनों टूरिस्ट सर्किट के तहत प्रस्तावित सुविधाआें में योग केंद्र, वेलनेस स्पा, लॉग हट्स, हेलीपोर्ट्स, ओपन एयर थिएटर, वाकिंग ट्रेल, लैंडस्केपिंग, सोलर लाइटिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई अन्य सहूलियतें होंगीं।