फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरा चक में रात करीब साढ़े 9 बजे वारदात : कार से टक्कर मारकर भाइयों को गिराया, फिर किया हमला, गोलियां भी चलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/दोमाना। फ्लायं मंडाल में रिंग रोड टोल प्लाजा से पहले हरिपुर चौक के भूरा चक में शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे सगे भाइयों पर रंजिशन जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं और धारधार हथियार से वार किए। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घायलों का आरोप है कि हमलावर स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार में जान से मारने की नीयत से आए थे। हमलावरों ने पहले भूरा चक निवासी पारस और उसके भाई ऋषभ उर्फ निक्का को गाड़ी से टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले और गोलियां चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
ऋषभ ने बयान दिया कि वह टोल प्लाजा के पास फास्टैग लगाने का काम करता है। भाई पारस लंबे समय के बाद घर आया था। रात को उसके साथ बैठा था। इसी दौरान अचानक स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार रुकी। दोनों गाड़ियों में करीब आठ से नौ युवक सवार थे जिनमें कुछ के हाथों में हथियार थे और कुछ पिस्तौल लेकर आए थे।
विज्ञापन


तौलिए की वजह से बची जान
पीड़ित के अनुसार हमलावरों का मुख्य निशाना पारस था। हमलावरों को इस बात की भनक थी कि पारस उसके पास आया है। आरोप है कि बब्बू नाम के युवक ने पिस्तौल निकालकर सीधे गोली चलाने की कोशिश की। गले में पड़े तौलिया की मदद से हमलावर को पकड़कर पीछे की तरफ धकेल दिया। इसी दौरान गोली चल गई जो ऋषभ को छूते हुए निकल गई। हमले को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद लोगों की मदद से लहूलुहान भाइयों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें