रियासी। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राणप्रतिष्ठा के पहले वर्ष के उपलक्ष्य में श्री शिवखोड़ी धाम में बुधवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संगड रनसू की पहाड़ियों में स्थित शिव गुफा के बाहर भंडारा होगा।
विज्ञापन
शिवखोड़ी में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को प्रसाद बांटा जाएगा। उधर, रियासी नगर के ओपन एयर थियेटर में मंगलवार को सुबह रामायण पाठ की शुरुआत श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से करवाई जाएगी। जिला मुख्यालय के साथ लगते विजयपुर गांव के स्थानीय वैष्णो देवी मंदिर में भी रामायण पाठ शुरू होगा। कई अन्य स्थानों पर भी धार्मिक कार्यक्रम होंगे। संवाद