जम्मू। कृषि निदेशालय तालाब तिल्लो से सोमवार को किसानों के एक दल को प्रशिक्षण सह एक्सपोजर यात्रा के लिए निदेशक एस. अरविंदर सिंह रीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) लुधियाना की पांच दिवसीय यात्रा के दौरान किसानों और उद्यमियों को बीज गुणन शृंखला के विकास के बारे में बताया जाएगा। निदेशक कृषि ने कृषि में बीज गुणन की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। इस मौके पर डाॅ. अमन ज्योति शर्मा और धरमेश वेद आदि अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो