फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन के नाम पर जम्मू में चल रहा फर्जीवाड़ा

Sun, 05 Jul 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पर्यटन उद्योग से जुड़ी कई इकाइयां बिना पंजीकरण के चल रही हैं। पर्यटन विभाग के पास इसकी जानकारी पहुंच गई है। विभाग ने अमल करते हुए इन इकाइयों को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही पंद्रह दिन में जवाब मांगा है। इन दिनों श्री अमरनाथ यात्रा भी चल रहा है। इसकी वजह से गैर पंजीकृत इकाइयां सक्रिय हो गई हैं। इनमें होटल, ड्राई फ्रूट विक्रेता, ट्रेवल एजेंट, एक्सक्रशन एजेंट, फोटोग्राफर ट्रेवल एजेंसियां मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन


जो शहर में अमरनाथ यात्रियों से अधिक वसूली भी कर रही हैं। जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग के पास शिकायतें पहुंची हैं और विभाग ने जांच में पाया कि शहर में दर्जनों होटलों के पंजीकरण की अवधि खत्म हो चुकी है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक की ओर से इन इकाइयों के मालिकों को नोटिस दिया गया है।

कहा गया है कि 15 दिन के भीतर अनुमति लें और जिन लोगों के लाइसेंस की अवधि खत्म हो चुकी है, वे अपने लाइसेंस रिन्यू करवा लें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो इकाइयों पर 1978 के टूरिस्ट ट्रेड एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इन इकाइयों के बाहर विभाग ताला भी लगा सकता है। उल्लेखनीय है कि शहर में अमरनाथ यात्रा को लेकर काफी चहल-पहल है।
विज्ञापन


शहर में कई यात्री होटलों में रुकते हैं और पर्यटन उद्योग से जुड़ी इकाइयों के पास खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। यहां यात्रियों से अधिक वसूली हो रही है। पीक सीजन में अकसर ऐसा देखने को मिलता है। इसलिए विभाग इन पर कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें