फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नई सरकार और सीएम पर करोड़ों का सट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में नई सरकार के  गठन पर न केवल देश-विदेश की निगाहें हैं, बल्कि सट्टा बाजार भी गर्म है। रोजाना सरकार पर दांव लगाए जा रहे हैं। भाजपा नेता राम माधव और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के राज्यपाल से मुलाकात के बाद सट्टा बाजार में और गर्माहट आ गई है।
विज्ञापन


जम्मू के  साथ-साथ घाटी में भी नई सरकार को लेकर लोगों में बेचैनी है। जानकार बताते हैं कि सरकार और मुख्यमंत्री के लिए करोड़ों रुपये दांव पर लगाए जा चुके हैं।

त्रिशंकु विधानसभा में किसी भी दल के पास पर्याप्त संख्या बल न होने के कारण पिछले एक सप्ताह से जोड़तोड़ चल रही है। इसका फायदा उठाते हुए बुकिए और सटोरिए सक्रिय हो गए। पीडीपी-भाजपा गठबंधन तथा गैर भाजपा गठबंधन सरकार के लिए दांव लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

क‌िस पार्टी को पर क‌िताना सट्टा

सबसे कम भाव पीडीपी-भाजपा गठबंधन का है। सट्टा बाजार में जिसका भाव कम होता है उसकी संभावना अधिक होती है। कोड वर्ड के जरिए सटोरिए सरकार के लिए राशि लगा रहे हैं। बताते हैं कि सारा खेल मोबाइल के जरिये ही हो रहा है।

बुकियों केपास किस पार्टी का भावी मुख्यमंत्री होगा इसको लेकर भी सट्टा लग रहा है। यहां पीडीपी और भाजपा के  मुख्यमंत्री पर सटोरिए सट्टा खेल रहे हैं। पीडीपी केमुख्यमंत्री पर सबसे अधिक दांव लगाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि चूंकि पीडीपी के सदस्यों की संख्या अधिक है।

इस वजह से इस दल के  मुख्यमंत्री को लेकर ज्यादा सट्टा लग रहा है। बहरहाल, नई सरकार को लेकर निर्वाचित विधायकों केसाथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों में भी रोजाना बनते बिगड़ते समीकरणों पर चर्चाएं तेज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें