फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके के खिलाफ बंगाल ने बनाए 387 रन

विज्ञापन
विज्ञापन
ईडन गार्डन, कोलकाता में खेले जा रहे ग्रुप ए रणजी ट्राफी मुकाबले में बंगाल ने पहली पारी में 387 रनों का स्कोर खड़ा किया। जेएंडके बुधवार दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 183 रनों पर पांच विकेट गंवा चुका था।
विज्ञापन


जेएंडके को लीड पाने के लिए अभी 204 रनों की जरूरत है। वीरवार को जेएंडके के बल्लेबाजों को अगर मुकबले में वापसी करना है तो बड़ा स्कोर खड़ा करना होगी।

बुधवार सुबह बंगाल ने सात विकेट से 312 रनों से आगे खेलना शुरू किया और 108.5 ओवर में 9 अतिरिक्त रनों की मदद से 387 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

जेएंडके की ओर से राम दयाल ने 26 ओवर में 115 रन देकर चार बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। परवेज रसूल ने 27.5 ओवर में 70 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा एम मुद्दसर, वसीम राजा और आमिर अजीज एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

जेएंडके की शुरुआत खराब

इसके जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी जेएंडके की शुरुआत खराब रही और पहले तीन बल्लेबाज 48 रनों पर पवेलियन लौट गए। एक समय लग रहा था कि जेएंडके की पारी जल्दी खत्म हो जाएगी।

लेकिन मध्यक्रम में उतरे आईडी सिंह ने एक छोर से संभलकर खेलते हुए दस चौकों और दो छक्कों से 103 गेंदों पर अहम 72 रनों की पारी खेली। इससे पूर्व सलामी बल्लेबाज आदिल ऋषि एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इमरान हरुण भी कुछ खास करने में सफल नहीं हो सके और 31 गेंदों पर छह चौकों से 28 रन बनाकर आउट हो गए। ओ हरुण भी तीन चौकों से टीम के खाते में सिर्फ 19 रन ही जोड़ सके।

टीम के कप्तान परवेज रसूल भी जल्दी के चक्कर में मात्र एक रन पर ही बेनर्जी का शिकार बन गए। हालांकि एसएस पुंधीर तीन चौकों से 34 और बंदीप सिंह चार चौकों से 27 रनों पर डटे हुए हैं। वीरवार दोनों बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने पर काम करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें