संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। आगामी अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की ओर से जिले के युवाओं के लिए पांच दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। सिविल डिफेंस के डिप्टी एसपी सतवीर सिहं के निर्देश पर विकास शर्मा की देखरेख में किया कया।
यह कार्यक्रम ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिला प्रशासन की तैयारियों को और मज़बूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र में युवाओं को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन, बचाव उपकरणों का उपयोग, भीड़ नियंत्रण और जल आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में सिविल डिफेंस अधिकारी, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर रजनीश परगाल,रंजू गुप्ता,राजन गुप्ता,विरेंद्र सिंह,विकरांत महाजन आदि भी मौजूद थे।