पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कड़े लहजे में पाकिस्तान को चेताया है। राजनाथ सिंह ने झारखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान शादय भूल रहा है कि अब कांग्रेस सत्ता में नहीं है।
उन्होंने कहा, मैंने सीमा पर तैनात अधिकारियों से बात की है और उन्हें कहा, अगर पाकिस्तन अपनी हरकतों से बाज न आए तो उसे उसी के तरीके से जवाब दिया जाए।
बता दें कि रियासत में चल रहे विधनसभा चुनाव में पाकिस्तनी आतंकवादी लगातार दहशत फेलाने के लिए आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इससे केंद्र सरकार को भी भारी आलोचना झेलनी पड़ रही है।
चुनाव में हुए 13 आतंकी हमले
बीते दिनों हुए आतंकी हमलों में सेना के दर्जनों जवानों शहीद हुए हैं। पांच दिसंबर को उड़ी में हुआ आतंकी हमला अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है।
इस हमले में सेना के आठ और पुलिस के तीन जवान शहीद हो गए थे। इससे पहले 27 नवंबर को गांव कठार में सीमा पार से आए आतंकियों ने हमला किया।
30 घंटों तक चले आपरेशन में तीन जवान शहीद हुए। पांच नागरिकों की जान गई और चार आतंकी ढेर हुए। मौके से चार एके 47 रायफल, 28 मैगजीन, 407 राउंड, एक पिस्टल, 23 हैंडग्रेनेड बरामद किए।
बता दें कि पहले चरण के मतदान के बाद से अब तक रियासत में करीब 13 आतंकी हमले हो चुके हैं जिसमें करीब डेढ़ दजर्न जवानों ने शहादत दी है।
जम्मू-कश्मीर में 21 हजार आतंकी मारे गए
हाल ही में सरकार ने बताया है कि, जम्मू-कश्मीर में 1990 से दिसंबर 2013 तक 21 हजार से अधिक आतंकी मारे गए।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एचपी चौधरी ने राज्यसभा में कहा कि इस अवधि के दौरान 16757 आम नागरिक के अलावा 1425 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं।
चौधरी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, आतंकवाद के शिकार हुए लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया गया है।
श्रद्धांजलि अर्पित की
आज पहली बार रियासत के दौरे पर आए रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर ने भी आज श्रीनगर पहुंचकर शहीदी स्थल पर सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।