फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं सुनी किन्नरों की फरियाद, फिर जमकर हुआ बवाल तो डीएसपी ने संभाला मामला

Tue, 05 Nov 2019 01:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू के सतवारी क्षेत्र में किन्नरों की लड़ाई में पुलिस की कार्रवाई न होने पर किन्नर भड़क गए। किन्नरों ने बिक्रम चौक स्थित डीजीपी आवास के बाहर रास्ता बंद कर दिया और प्रदर्शन किया। इससे पहले कि मामला बढ़ता, गांधी नगर के डीएसपी मौके पर पहुंचे और उन्हें शांत कराया। आश्वासन दिया कि पुलिस की तरफ से कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतवारी क्षेत्र में किन्नरों के दो समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उनमें मारपीट हुई। एक समूह ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। उनका कहना है कि दूसरा पक्ष अवैध रूप से काम कर रहा है। उक्त लोगों ने हमसे मारपीट की है, लेकिन सतवारी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए वह गुस्सा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

डीजीपी आवास के बाहर किन्नरों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे डीएसपी राम सिंह ने कहा कि दो ग्रुपों की आपस में मारपीट की घटना हुई थी। उनका जो भी मामला था, उसे सुलझा लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें