फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी चुनाव : जम्मू में भाजपा को तगड़ा झटका, कई दिग्गजों के इलाके में पार्टी को मिली करारी हार

Fri, 25 Oct 2019 09:40 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर बीडीसी चुनाव - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
जम्मू भाजपा को बीडीसी चुनाव में तगड़ा झटका लगा है। कई दिग्गजों के इलाके में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभा चुनाव में जहां उधमपुर-डोडा व जम्मू-पुंछ सीट पर पार्टी को भारी जीत मिली थी वहीं लगभग पांच माह में हुए बीडीसी चुनाव में उसे निर्दलियों से मुंह की खानी पड़ी।
विज्ञापन


नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के  सभी तीन ब्लाक में पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट से मौजूदा सांसद जुगल किशोर शर्मा प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विजयपुर विधानसभा की सभी सीटें भी पार्टी हार गई। यहां से पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा चुनाव जीते थे। बिलावर और नौशेरा विधानसभा में आधी सीटें जीतने में पार्टी सफल रही। 

बिलावर से स्पीकर डॉ. निर्मल सिंह और नौशेरा से पार्टी अध्यक्ष रवींद्र रैना विधायक रहे हैं। कालाकोट विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी को जीत का स्वाद नहीं मिला। जम्मू संभाग के केवल किश्तवाड़ जिले में निर्दलियों से भाजपा प्रत्याशियों की संख्या अधिक रही, जबकि अन्य नौ जिलों में जीत दर्ज कराने में निर्दलीय हावी रहे। 
विज्ञापन


बताते हैं कि टिकट वितरण से कई दावेदारों में नाराजगी थी। इस वजह से कई ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ ताल भी ठोंकी। ज्ञात हो कि कश्मीर संभाग में भाजपा के 18 व 109 निर्दलीय चुनाव जीतने में कामयाब रहे। लद्दाख संभाग में भाजपा की झोली में 11 व निर्दलियों की झोली में 20 सीटें आईं।

जनता ने भाजपा को नकारा: नेकां
नगरोटा के पूर्व विधायक और नेकां के संभागीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा का कहना है कि बीडीसी चुनाव परिणाम दर्शाते हैं कि लोग राज्य के भाजपा नेतृत्व से नाराज हैं। इस वजह से उन्होंने भाजपा को नकारा है। लोकसभा चुनाव में मोदी फैक्टर की वजह से उसे जीत हासिल हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

रामनगर में भाजपा के लिए खतरे की घंटी
उधमपुर में पैंथर्स पार्टी को मिली जीत भाजपा के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। खतरा इस वजह से है क्योंकि इस जिले में आठ सीटें जीतकर पार्टी ने भाजपा को तगड़ा नुकसान पहुंचाया। इनमें से भी अकेले रामनगर विधानसभा क्षेत्र की सात सीटें पार्टी के खाते में आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें