रियासी। वीरवार को चार दिनों के बाद नगर में एक बार फिर से किरयाना फल सब्जी की दुकानों को जिला प्रशासन के निर्देश पर खोला गया। दुकानों के खुलने के बाद लोग जरूरी सामान की खरीददारी करते हुए नज़र आये। दुकानों के खुलने के बाद बाज़ारों में लोगो की काफी आवाजाही रही हालॉकि इस दौरान आपस मे सामाजिक दूरी बनाए रखने का पूरा प्रयास किया गया। पुलिस लोगो को कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखने की अपील करती रही। बाज़ार बस अड्डे पर आने जाने वाले लोगो को पुलिस की तरफ से मुंह पर मास्क अथवा रुमाल बांध कर जाने को जागरूक करती दिखी। जिन लोगो के पास यह दोनों चीजे नही थी उनको घर वापिस भेज दिया गया। वही रोजाना की तरह लोगो को बैंक खोल कर इस की सुविद्या दी गयी जहां पर मजूद पुलिस कर्मचारियों ने लोगो को कतारों में खड़ा किया और दो से तीन लोगों को बैंक के अंदर जाने की अनुमति दी गयी।
किरयाना खरीदते हुए लोग
- फोटो : AMAR UJALA
किरयाना खरीदते हुए लोग
बैंक के बाहर लगी कतारे।
- फोटो : AMAR UJALA
बैंक के बाहर लगी कतारे।
सब्जी लेते हुए लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
सब्जी लेते हुए लोग।