इंडियन आर्ट सेंटर की ओर से गांधी नगर गवर्नमेंट महिला कालेज के परिसर में एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में सेंटर की ओर से तैयार की गई पेंटिंग को लगाया गया। सेंटर की ओर से प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को बसोहली पेंटिंग से अवगत करवाना था।
प्रदर्शनी का उद्घाटन कालेज की प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी ने किया। इस मौके पर इंडियन आर्ट सेंटर के सदस्य एमके वढेरा ने बताया कि प्रदर्शनी के आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य है कि छात्राओं को बसोहली पेंटिंग के बारे में जानकारी दे सकें और युवा अपने राज्य की पारंपरिक और विरासत से जुड़ी बसोहली पेंटिंग का संरक्षण कर सकें।
छात्राओं ने पेंटिंग को बड़ी उत्सुकता से देखा और पेंटिंग की बारीकियों को जानने की कोशिश की। इस मौके पर सेंटर की चीफ आर्गनाइजर पूनम बलगोत्रा, अदिति रकवाल, मृदुला और अन्य कलाकार मौजूद थे।