फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: विराट और रोहित के साथ खेलना चाहता है अमान, अंडर-19 इंडिया में मिली जगह

Wed, 01 Dec 2021 10:23 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी

सार

अमान ने कहा कि सीमावर्ती जिले से उन्हें भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। उनका सपना है कि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ भी खेलें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियंत्रण रेखा से सटे जम्मू संभाग में राजोरी जिले के अमान जरी भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए चुने गए हैं। अगले माह दुबई में चार देशों की प्रतियोगिता के लिए अमान प्लेइंग इलेवन में भी होंगे।

विज्ञापन


राजोरी शहर के निवासी अकील जरी और यासमीन जरी का बेटा अमान 11वीं का छात्र है। अमान ने बताया कि उसने इरफान पठान क्रिकेट अकादमी पंजाब में प्रशिक्षण लिया है। स्क्रीनिंग टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें राष्ट्रीय अंडर-19 टीम के लिए चुना गया है। अमान ने कहा कि यह सपना सच होने जैसा है। दूरदराज सीमावर्ती जिले से होकर भी देश का प्रतिनिधित्व करना सुखद है। अमान ने बताया कि वो एक ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे।

अमान ने बताया कि उनका सेलेक्शन पहले मैच के लिए प्लेइंग 11 में भी हो गया है। इस मुकाम पर पहुंचने वाले अमान जरी ने बताया कि पिता प्राइवेट एजेंसी में करते हैं,  उन्होंने मुझे खेल में बेहतर करने की प्रेरणा और समर्थन दिया। यह पिता की मेहनत रंग लाने जैसा है। अमान ने कहा कि मंजिल हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और बुरी आदतों से दूरी बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें