आतंक के गढ़ दक्षिण कश्मीर ने क्रिकेट की दुनिया को एक और सितारा दिया। आतंकवादी संगठनों और अलगाववादियों की हर दांव से बेफिक्र होकर कुलगाम के अश्मुजी गांव निवासी तेज गेंदबाज रासिक सलाम ने खेल में पसीना बहाया, जिसकी कीमत उसे इंडियन टी-20 लीग की मुंबई टीम ने दी। रविवार को उसने टीम की तरफ से दिल्ली के खिलाफ खेलकर इंडियन टी-20 लीग में डेब्यू किया। इस तरह रासिक IPL मैच खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। इस पहले परवेज रसूल ने IPL मैच खेला था।
17 वर्षीय रासिक सलाम को पिछले वर्ष इंडियन टी-20 लीग की निलामी में मुंबई की टीम ने खरीदा था। उसने पहले मैच में चार ओवर में 42 रन खर्च किए। रासिक ने हाल ही में हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्हें पहला मैच खेलना का मौका मिला। रासिक की तेज गति के साथ अपने गेंदबाजी में विभिन्न मिश्रण करने में सक्षम है।
ट्वीट पर लगी बधाई संदेशों की झड़ी
राज्य के तेज गेंदबाज रासिक सलाम के डेब्यू की खबर सुनते ही ‘हैशटैग रासिक सलाम’ ट्रेंड करने लगा। ट्वीटर पर राज्य सहित देश की जानी-मानी हस्तियों ने रासिक को बधाई दी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, इरफान पठान, स्पोर्ट्स काउंसिल के पूर्व सेक्रेटरी वाहीद परे ने रासिक को उनके डेब्यू पर शुभकामनाएं दीं। महबूबा मुफ्ती ने ट्विट में रासिक को बधाई दी। उन्होंने लिखा- ‘मुंबई टीम की मेंटर नीता जी की देखरेख वह अपना मुकाम हासिल करेंगे।’ वहीं इरफान पठान ने अपने ट्वीट में इसे राज्य के लिए गर्व का पल बताया।