फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलिस की सतर्कता से लौटी खुशी, दो नाबालिगों को आतंकी बनने से रोका

Fri, 16 Apr 2021 10:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

घाटी के भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए सुरक्षाबल हर संभव प्रयास करते हैं। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को उनके परिवारों को सौंपा है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला ज़िले में दो नाबालिग गुमराह लड़कों की काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों को सौंपा। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस स्टेशन क्रेरी द्वारा 11 अप्रैल 2021 को दो ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि इन दोनों ने क्षेत्र के दो नाबालिग लड़कों को आतंकवाद में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था। 

विज्ञापन


आनन-फानन पुलिस ने लड़कों की पहचान की और हिरासत में लिया। दोनों नाबालिगों की बारामुला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने काउंसलिंग की। इसके बाद उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। इस दौरान पुलिस ने अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी है ताकि वे देश विरोधी तत्वों के शिकार न बन पाएं। पुलिस के इस प्रयास के लिए लड़कों के परिजनों ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नक्सलियों के चंगुल से छूटा कोबरा कमांडो पहुंचा जम्मू, खुशी से हर आंख हुई नम
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कश्मीर में बर्फबारी: शीतलहर की चपेट में घाटी, बारिश का सिलसिला भी जारी, देखिए तस्वीरें    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें