फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में संक्रमण की रफ्तार तेज, उपायुक्त ने जारी किया ये आदेश

Fri, 16 Apr 2021 10:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसको देखते हुए जिले के उपायुक्त एजाज असद ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम में 200 से ज्यादा लोगों के जमा होने की अनुमति नहीं है। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर पहले ही बंद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई टीमें गठित की गई है जो इसे सुनिश्चित करेंगी कि आदेश का सख्ती से पालन हो।

विज्ञापन


कहा कि सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वह कोविड़-19 के प्रोटोकॉल का पालन करें। श्रीनगर में संक्रमण की रफ्तार पर उन्होंने कहा कि श्रीनगर में टेस्टिंग काफी बड़े पैमाने पर की जा रही है। इसलिए यहां पॉजिटिव मामले भी ज़्यादा सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें