फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bar Association Notice: सिर्फ वकील ही पहनेंगे काला कोट, क्लर्क, आम नागरिक पहनकर आए तो माने जाएंगे दलाल

Sat, 19 Jul 2025 04:22 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

बार एसोसिएशन जम्मू ने नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि केवल वकील ही काला कोट पहन सकते हैं, अन्य कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे दलाल माना जाएगा। पिछले 15 दिनों में 10 दलाल पकड़े जाने के बाद यह सख्ती बरती गई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट आने वाले क्लर्कों, आम नागरिकों व लिटिगेंटस को लेकर बार एसोसिएशन ने नोटिस जारी किया है। यदि इनमें से कोई भी सफेद रंग की कमीज, काली पेंट और कालाकोट पहनकर आता है। तो उसे दलाल समझा जाएगा। वकीलों के अलावा ये ड्रेस किसी को पहनने की अनुमति नहीं होगी। दरअसल, बीते 15 दिनों में दलाली करने वाले 10 लोग बार सदस्यों की तरफ से पकड़े गए हैं। जिसके बाद ये कदम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन

बार एसोसिएशन महासचिव ने उठाई शिकायतों पर कार्रवाई की आवश्यकता
बार एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप मजोत्रा का कहना है कि लगातार इसकी शिकायतें आ रही हैं। जिसके चलते ये कार्रवाई करनी पड़ रही है।अधिवक्ताओं से भी कहा गया है कि जो उनके साथ इंटर्न करने आएं। उनको भी गले में टाई बांधकर लाएं। ताकि किसी तरह की दुविधा न हो। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अंशू महाजन ने शनिवार इसे लेकर नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

वकीलों की वर्दी दलाली के लिए नहीं, सम्मान के लिए है
अंशू का कहना है कि यदि कोई इसका उल्लंघन करता हुआ पकड़ा गया तो नियम के तहत उस पर कार्रवाई होगी। साथ ही पुलिस के पास भी इसकी शिकायत दर्ज कराई जाएगी। हमने देखा है कि कुछ लोग वकीलों की आढ़ में हाईकोर्ट आते हैं। इसके चलते वे दलाली का काम करते हैं।

वकीलों की वर्दी उनके मान सम्मान के लिए है, न कि दलाली के लिए। ऐसा करने वालों पर पूरी नजर है। किसी कीमत पर इसे बर्दाश्त हीं किया जाएगा।बार एसोसिएशन ने पहले ही अधिवक्ताओं के मुंशियों के लिए वर्दी का नोटिस जारी किया था। बिना वर्दी के मुंशी भी दलालों की श्रेणी में आएंगे और इनके ऊपर कार्रवाई होगी।

अभी दो दिन पहले ही यंग लायर एसोसिएशन ने भी एक नोटिस जारी करते हुए दलालों पर नजर रखने के लिए कमेटी गठित की थी। माना जा रहा है कि जिला कोर्ट कांप्लेक्स और हाईकोर्ट कांप्लेक्स में बहुत से लोग दलाली कर रहे हैं। जो लोगों को गुमराह करके उनसे पैसे एंठ रहे हैं।
 

यह खबर भी पढ़ें: Amarnath: यात्रा मार्ग खुला तो बालटाल में श्रद्धालुओं की लग गई तीन किमी लंबी कतार, 15 हजार श्रद्धालु हुए रवाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें