फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बार एसोसिएशन के सदस्यों ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जम्मू बंद के आह्वान पर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बाइक रैली निकाली और तवी पुल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने समर्थन करते हुए तवी पुल को जाम कर दिया। मगर पुलिस ने 10 मिनट के बाद खुलवा दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। करीब सवा दो बजे अधिवक्ता तवी पुल पर पहुंचे और तीन बजे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाइक रैली को जानीपुर हाईकोर्ट से एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह और उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने रवाना किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने जानीपुर चौक में नारेबाजी की और पुराने शहर से होते हुए तवी पुल पर पहुंचे। इस दौरान यहां पर प्रदर्शन करना शुरू किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, उत्कर्ष पठानिया, सुदर्शन, कर्ण कपूर, रजत जमवल, विंदूसर अवरोध, लक्की और यासीन ने कहा कि सरोर टोल प्लाजा को बंद किया जाए। इसका हर स्तर पर विरोध हो रहा है। शहर में स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोग परेशान हैं। आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवाओं को रिहा किया जाए। बार एसोसिएशन आम लोगों के साथ है। लोगों की समस्याओं का निदान करवाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें