फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सप्ताह में पांच कार्यदिवस की मांग को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर

विज्ञापन
सप्ताह में पांच दिन कार्य दिवस की मांग को लेकर यूएफबीयू के बैनर तले चले प्रदर्शन करते बैंककर्मी
विज्ञापन
जम्मू। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर चल रहे देशव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को हड़ताल की। बैंकों पर ताले लगने से उपभोक्ता परेशान रहे। हालांकि एटीएम चालू रहने से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

राजेश मेहता और विशाल वर्मा ने कहा कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग पर मार्च 2024 में सहमति बनी थी लेकिन आज तक अमल में नहीं हो सका। ऐसे में कर्मचारियों को प्रदर्शन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ा। काम के लंबे घंटे, छुट्टियों और सप्ताहांत पर बार-बार तैनाती की जा रही है जबकि बैंकिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित हो गई है। अधिकतर नियमित लेनदेन ऑनलाइन किए जाते हैं। इसलिए छह दिवसीय कार्य सप्ताह पर लगातार जोर देना कर्मचारी कल्याण के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें