फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए बैंककर्मी

Sat, 19 Jul 2014 08:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों के राष्ट्रीयकरण की 45वीं वर्षगांठ के मौके पर जम्मू के तमाम बैंकों के मुलाजिम और अफसरों ने शनिवार को शालामार चौक पर प्रदर्शन किया। जम्मू प्रोविंस बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि आज भी ग्रामीण इलाकों में 90 फीसदी लोग बैंकिंग सेवाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन


50 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास बैंक अकाउंट तक नहीं है। हमें बैंकिंग को लोगों का संवैधानिक अधिकार देना होगा। बैंकों को सरकार की नई योजनाओं की जरूरत है, ताकि सार्वजनिक बैंकों का विस्तार किया जा सके। इस मौके पर एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर के बैंकों के लोन सूट फाइल अकाउंट को पेश किया, जिन पर 30 सितंबर 2013 तक एक करोड़ से ज्यादा की देनदारियां हैं।

पीएनबीओए के प्रेसीडेंट अश्वनी प्रधान ने अपील की कि उन्हें पीआई नायक आयोग की रिपोर्ट का विरोध करना चाहिए। इस मौके पर विजय जुत्शी, गणेश कुमार, आरके बंबा, मनजीत सिंह, सुमित्रा खेर, वीके दत्ता, विनोद गुप्ता, नजीर अहमद, टीके टिक्कू, डा. मोह्म्मद अशफाक, गुरनाम सिंह, आदर्श गुप्ता, रामा कांत, नारायणी शेरिया, अविनाश डोगरा, पल्लवी गुप्ता, अनिल गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें