डोगरा क्रांति दल की बैठक में शनिवार को उधमपुर तक अलग से डीएमयू चलाने की मांग उठाई गई। प्रधान सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में महासचिव रघुवीर गंडोत्रा ने कहा कि कटड़ा तक ट्रेन का चलना सराहनीय है।
रेलवे ने उधमपुर तक चलने वाली डीएमयू को कटड़ा तक चलाकर उधमपुर के यात्रियों के लिए परेशानी पैदा कर दी है। अब यहां के यात्रियों को ट्रेन में खड़े रहने के लिए भी जगह नहीं मिल रही है।
यही हाल कटड़ा से जम्मू तक चलने वाली डीएमयू में है। इसलिए जम्मू से उधमपुर तक अलग से डीएमयू चलाई जाए। बैठक में चंद्रदेव सिंह, अशोक सल्ली, नरेश डोगरा, वीरेंद्र बड़याल, गुरुदीप कोहली और अन्य कई सदस्य मौजूद थे।