फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 27 को बैंकों की हड़ताल, पांच दिन काम की मांग पर अड़े कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 27 जनवरी को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। जम्मू में भी बैंक कर्मचारी काम ठप रखेंगे। यह जानकारी एआईबीओसी के सचिव राजेश मेहता ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूनियनें लंबे समय से सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करने की मांग कर रही हैं। 2015 में सरकार के साथ हुए समझौते के तहत दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश दिया गया था। उस समय भरोसा मिला था कि आगे चलकर बाकी शनिवार को लेकर फैसला होगा लेकिन मुद्दा लंबित है। वर्ष 2022 और 2023 में तय हुआ कि सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना काम का समय 40 मिनट बढ़ाया जाएगा और इसके बदले बाकी शनिवार को अवकाश दिया जाएगा। बैंक संघ की सिफारिश सरकार को भेजी गई, लेकिन दो वर्षों से मंजूरी नहीं मिल सकी है।
राजेश मेहता ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक, जीवन बीमा निगम और सामान्य बीमा निगम में पहले से पांच दिन की कार्य व्यवस्था लागू है। केंद्र और राज्य सरकारों के कार्यालय भी सोमवार से शुक्रवार तक ही चलते हैं। शेयर बाजार में भी शनिवार और रविवार को कामकाज नहीं होता। इसके बावजूद सिर्फ बैंक कर्मचारियों से शनिवार को काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें