फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा ने की संगठनात्मक समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भाजपा की जम्मू और कश्मीर इकाई के मीडिया विभाग की शनिवार को पार्टी मुख्यालय जवाहर नगर में संगठनात्मक समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता और संचालन भाजपा राज्य सह-मीडिया प्रभारी जम्मू और कश्मीर अधिवक्ता साजिद यूसुफ शाह ने की। इस मौके पर जमान नूर, सह-संयोजक मीडिया विभाग जम्मू और कश्मीर और सह-संयोजक भाजपा मीडिया संबंध इशफाक सोफी भी मौजूद थे। बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व भाजपा प्रचार टीमों ने भाग लिया।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संचार रणनीतियों को मजबूत करना, मीडिया पहुंच बढ़ाना और जिला और राज्य स्तर की मीडिया इकाइयों के बीच तालमेल को सुव्यवस्थित करना था। बैठक में कल्याण योजनाओं, अवसंरचना परियोजनाओं और विकासात्मक पहलों को उजागर करने के लिए एक व्यापक विकास संचार रणनीति विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। जिसमें विशेष रूप से जमीनी स्तर तक पहुंच बढ़ाने व रोजगार सृजन, शिक्षा में सुधार और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका को पार्टी की अग्रिम संचार शाखा के रूप में रेखांकित किया और पत्रकारों और मीडिया हाउसेस के साथ कश्मीर घाटी में क्षमता निर्माण, अनुशासित समन्वय और सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। बैठक में संचार चैनलों के माध्यम से युवा सहभागिता पहलों पर भी चर्चा की गई जिसमें शैक्षिक अवसरों, उद्यमिता समर्थन और कौशल विकास कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन

बैठक का समापन प्रभावशीलता बढ़ाने, संदेश के वितरण को सुधारने, और यह सुनिश्चित करने के लिए कार्यकारी निर्देशों के एक सेट के साथ हुआ कि पार्टी की उपलब्धियां लोगों तक समय पर और बेहतरीन ढंग से पहुंचें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें