फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के तीन मददगार गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2020 01:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लश्कर के तीन मददगार गिरफ्तार - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हाजिन थाने की पुलिस ने लश्कर के आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से गोला-बारूद के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ जारी है। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में कुछ अहम जानकारी मिल सकती हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः तस्वीरेंः चीन से तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में अपाचे की दहाड़, जानिए किश्तवाड़ का सामरिक महत्व

बता दें कि जिले की हाजिन पुलिस को सूचना मिली थी कि लश्कर के स्थानीय सक्रिय आतंकवादियों के इशारे पर कुछ उपद्रवियों ने मुख्य बाजार हाजिन में पाकिस्तान के झंडे फहराए हैं। जिनका मकसद लोगों में भय पैदा करना है। साथ ही हाजिन शहर के आम लोगों के बीच देश विरोधी भावनाओं को उकसाना है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अभियान शुरू किया और आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के मददगारों की पहचान मुजीब शम्स, तनवीर अहमद मीर और इम्तियाज अहमद शेख के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ये सभी मीर मुहल्ला हाजिन के रहने वाले हैं। साथ ही उक्त अपराध में अपनी भागीदारी स्वीकार की है। इनके पास से एक ग्रेनेड, कपड़े, सिलाई मशीन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है साथ ही आगे की की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें