तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में बारामुला-श्रीनगर हाईवे पर मीरगुंड इलाके में हिंसक प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल एक युवक ने बुधवार को इलाज के दौरान श्रीनगर अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सुरक्षा बलों के साथ हिंसक प्रदर्शन में युवक अरशद अहमद डार को सिर में चोट लगी थी। इस बीच हिंसा की आशंका में प्रशासन ने वीरवार को सुंबल तहसील के कई इलाकों में पाबंदियों की घोषणा की है।
तहसील के इंद्रकूट, शादीपोरा, पंजीनारा, सिलवट तथा अन्य ग्रामीण इलाकों में पाबंदियां रहेंगी। स्कूल-कालेज भी बंद रहेंगे। एसएसपी बांदीपोरा राहुल मलिक ने पाबंदियों का पालन करने में सहयोग की अपील की है।
गौरतलब है कि, जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में बीते गुरुवार को हुए तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार सुबह इस मामले में कार्रवाई को लेकर श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज में छात्रों और सुरक्षा बलों में झड़प हो हुई।