फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किताब के इस्तेमाल पर रोक, स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन 

Mon, 06 Dec 2021 03:08 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में कक्षा सात की इतिहास और नागरकि शास्त्र की किताब के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने किताब में संवेदनशील सामग्री छापने के मामले में केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में दिल्ली की जेसी पब्लिकेशंस की कक्षा सात की इतिहास व नागरिक शास्त्र की पाठ्य पुस्तक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। साथ ही श्रीनगर जिला प्रशासन ने पाठ्य पुस्तक में संवेदनशील सामग्री के लिए संबंधित प्रकाशन समूह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पुस्तक में एक समुदाय के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से जुड़ी संबंधित सामग्री प्रकाशित थी। उधर, प्रकाशन समूह ने इस भूल के लिए क्षमा याचना की है। कहा कि इस्लाम में चित्रों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध की जानकारी न होने के कारण यह गलती हो गई। लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा, इसका खेद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें