फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्म भूषण पत्रकार बलराज पुरी का निधन

Sun, 31 Aug 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पद्म भूषण वयोवृद्ध पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक बलराज पुरी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू में उन्होंने आखिरी सांस ली। पुरी का अंतिम संस्कार रविवार को जोगी गेट शमशान घाट में किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्यपाल एनएन वोहरा ने पुरी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि बलराज पुरी रियासत के ऐसे चंद लोगों में शामिल थे जोकि रियासत के 1947 के पूर्व के इतिहास को समझते थे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी वयोवृद्ध पत्रकार बलराज पुरी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी बलराज पुरी के निधन पर दुख प्रकट किया है। बलराज पुरी अपने पीछे पत्नी, बेटी के अलावा पत्रकार बेटे लव पुरी को छोड़ गए हैं। 2005 में बलराज को उनके साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें