फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से कई इलाकों में मचा हाहाकार

Sun, 31 Aug 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी और उमस भरे मौसम में ट्रांसफार्मर जलने वाले इलाकों में हाहाकार की स्थिति है। कई कई दिन बिजली सप्लाई बहाल न होने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बाहु फोर्ट इलाके के अपर गोरखा नगर में शुक्रवार को जला ट्रांसफार्मर शनिवार को दूसरे दिन भी सही नहीं हो सका। इससे लोगों को बिना बिजली के रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ट्रांसफार्मर जला है।

उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर में आयल नहीं होने के बावजूद उसमें नहीं डाला गया। इस वजह से ट्रांसफार्मर जल गया है। गांधीनगर गोल मार्केट में भी ट्रांसफार्मर जल जाने की वजह से इलाके में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


शहर और इसके आसपास के इलाकों में दर्जन भर ट्रांसफार्मरों के विभिन्न इलाकों में जलने की सूचना है। बिजली अधिकारियों के अनुसार ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। दो से तीन दिनों में इनकी मरम्मत कर दी जाती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें