फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल शक्ति पुरस्कार 2020: जम्मू के ओंकार सिंह को लेखनी ने दिलवाया सम्मान

Sat, 25 Jan 2020 01:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ओंकार सिंह को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएसएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल जम्मू के ओंकार सिंह को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 22 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में बाल शक्ति पुरस्कार -2020 से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के लिए 12 से 18 साल के 49 विद्यार्थियों का चयन हुआ। बाल शक्ति पुरस्कार अवार्ड में एक लाख का कैश प्राइज, टेबलेट, मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया।  

विज्ञापन


ओंकार सिंह ने 12 साल की उम्र में पहली किताब 'वेन द टाइम स्टाप्स' शीर्षक से लिखी थी। यह किताब 15 थियोरेटिकल कहानियों और समय के सिद्धांतों की जटिलता पर आधारित है। इस पुस्तक के लिए ओंकार सिंह को कई पुरस्कार मिले, जिसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड में यंगेस्ट थियोरेटिकल ऑर्थर का अवार्ड भी शामिल है।

इसी के साथ ओंकार सिंह का चयन इस साल की गणतंत्र दिवस की परेड के लिए भी हुआ है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। बीएसएफ स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एस के शुक्ला का कहना है कि ओंकार ने छोटी सी उम्र में ही उपलब्धियां हासिल की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें