उपमंडल नादौन के अनसरा गांव के करण राणा ने यूजीसी नेट पास किया है। करण ने देश में 94वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने केमिस्ट्री विषय में यह परीक्षा पास की है। करण को अब सीएसआईआर की ओर से पीएचडी करने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। करण ने बताया कि रोजाना नौ से दस घंटे पढ़ाई करते हैं।