फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेढ़ साल के बाद भी बाहु फोर्ट सड़क का जीर्णोद्धार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बाहु फोर्ट में सड़क किनारे सौंदर्यीकरण परियोजना पर काम धीमा चल रहा है। डेढ़ साल में डेडलाइन पार करने के बाद भी नौ प्रोजेक्ट अधूरे हैं। इस पर काम जून, 2021 में शुरू हुआ था। नवंबर, 2022 में काम पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन बार-बार टेंडर प्रक्रिया रद्द होने से काम सिरे नहीं चढ़ा। नगर निगम का दावा है कि परियोजना में नाले और नालियों समेत सीवरेज का काम करवा दिया गया है। अब अन्य काम करवाकर लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
अभी तक सौंदर्यीकरण योजना पर काम सिर्फ सड़क चौड़ी करने के अलावा नाले और नालियां बनाने पर ही हो रहा है। परियोजना में एक जैसी साइज की दुकान बनाने, एक जैसे सूचना पट लगाने, रेलिंग लगाने, ग्रीन कवर्ड रेटेनिंग वॉल, कूड़ेदान स्थापित करने, वाटर एटीएम, पुलिस बूथ, दीवारों पर पेंटिंग जैसे प्रोजेक्टों पर काम अभी शुरू होना है। सड़क पर कुल दो किलोमीटर तक सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके अलावा नहर के किनारों पर ग्रीन पाथ बनने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम के बाद बाहु फोर्ट सड़क की खूबसूरती में चार चांद लगने हैं। इससे पर्यटकों समेत बावे वाली माता, हर की पौड़ी समेत अन्य श्रद्धालुओं को लाभ मिलना है। यहां पर हर रोज हजारों लोग घूमने और दर्शन करने आते हैं। इसी कारण स्मार्ट सिटी परियोजना में सड़क के सौंदर्यीकरण पर काम करवाया जा रहा है। इस परियोजना पर 2.88 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रहीहै।

काम में देरी पर ठेकेदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही अधिकारियों से भी पूछा जाएगा। काम में किसी भी कीमत पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- राजिंदर शर्मा, मेयर

परियोजना के तहत काम चल रहे हैं। सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। सड़क किनारे नालियां बनाई जा रही हैं। अब अन्य परियोजनाओं पर काम शुरू होगा।
- राहुल यादव, आयुक्त

परियोजनाओं के टेंडर समय पर लगाए जाएं। अकसर टेंडर प्रक्रिया में देरी हो रही है। इस कारण शहर में परियोजनाओं पर काम समय पर शुरू नहीं हो रहा है।
- द्वारका चौधरी, नेता विपक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें