फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तान भागने के लिए प्रदेश में पनाह ले सकता है अमृतपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
साथी पपलप्रीत के पकड़े जाने के बाद पुलिस सतर्क हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट किया गया है। यह अलर्ट अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद किया गया है। पपलप्रीत से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अमृतपाल जम्मू-कश्मीर में पनाह ले सकता है। संभव है कि वह एलओसी या आईबी के रास्ते पाकिस्तान भाग जाए। इसी को देखते हुए अलर्ट किया गया है।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस की ओर से सभी थानेदारों से कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहें और अपने खुुफिया तंत्र को सक्रिय करें। खासकर आईबी और एलओसी के नजदीक के पुलिस को। बता दें कि पपलप्रीत का जम्मू में आना जाना लगा रहता था, जबकि उसकी बहन और जीजा को भी पंजाब पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में ले चुकी है। यह भी जानकारी सामने आई थी कि अमृतपाल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर ही काम कर रहा था। इन सबको देखते हुए माना जा रहा है कि वह जम्मू-कश्मीर के रास्ते पाकिस्तान भागने की फिराक में हो। बता दें कि डीजीपी दिलबाग सिंह पहले ही कही चुके हैं कि पंजाब पुलिस को इस मामले में पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू, सांबा, कठुआ, राजोरी, पुंछ, बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों की पुलिस को विशेष रूप से अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है, क्योंकि इन्हीं आठ जिलों के अधीन बार्डर और एलओसी हैं। यहां से आतंकियों की घुसपैठ भी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें