जीएमसी जम्मू से बड्डाल के एजाज को मिली छुट्टी
राजोरी के बड्डाल क्षेत्र के निवासी एजाज मोहम्मद को शनिवार को जीएमसी जम्मू से छुट्टी दे दी गई। पीजीआई चंडीगढ़ से लौटने के बाद उसे चार दिन तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। डॉक्टरों के अनुसार वह पुरी तरह से स्वस्थ है। बड्डाल में रहस्यमय मौतों के बाद एसओपी के तहत उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। यहां उसके सभी टेस्ट ठीक आए हैं। अब जम्मू में बड्डाल घटनाक्रम से जुड़ा कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।