बिजली समस्या में उपलब्धता की कमी
- फोटो : Demo Pic.
रियासत में बिजली समस्या में उपलब्धता की कमी तो आड़े आ ही रही है। इसके अलावा ट्रांसमिशन सिस्टम की कमजोरी भी बिजली की सुचारु आपूर्ति में बाधा बन रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ट्रांसमिशन स्तर पर 220 केवी और 132 केवी स्तर पर सुधार की दरकार है।
इस वजह से बिजली उपलब्ध होते हुए भी कई बार सप्लाई करने में परेशानी आती है। 220/132 केवी स्तर पर 5160 एमवीए की ट्रांसमिशन क्षमता की जरूरत है जबकि मौजूदा समय में 4050 एमवीए ही उपलब्ध है। इसी तरह 132/66 केवी स्तर पर 6192 एमवीए के ट्रंासमिशन ढांचे की जरूरत है लेकिन उपलब्धता केवल 4503 एमवीए के ढांचे की है।
ऐसे में ट्रांसमिशन ढांचा मौजूदा समय की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है। ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में व्यापक स्तर पर सुधार और इसे मौजूदा जरूरतों के मुताबिक बनाए जाने के बाद ही बिजली की उपलब्धता होने पर उपभोक्ताओं में बिजली को सुचारु रूप से पहुंचाया जा सकता है। ट्रांसमिशन सिस्टम की कमजोरी की वजह से गर्मी के मौसम में संभाग के ग्रीष्मकालीन जोन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में उपभोक्ताओं को घंटों बिजली गुल रहने का सामना करना पड़ता है।