फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरक्षा के नाम पर घाटी में गुंडागर्दी, 11 लोग गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2017 04:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
रियासी जिले में पशु तस्करी के आरोप में गुज्जरों पर हुए हमले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। लापता 10 वर्ष का मासूम भी मिल गया है। वह सफर के दौरान दूसरे समूह में चला गया था। इस दौरान पीड़ित परिवार के पास मवेशियों को एक से दूसरे जिले में ले जाने संबंधी लिखित आदेश न होने पर उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने हमले के मामले में बलबीर सिंह (19) निवासी थुरू रियासी, ओंकार (40) निवासी थकराकोटा, सुजवान सिंह (25) निवासी थलवाड़ा, सतपाल (50) निवासी थलवाड़ा, जगदेव सिंह (36) निवासी थलवाड़ा, लाल सिंह (44) निवासी थलवाड़ा, सुनील सिंह (23) निवासी थरू, राकेश कुमार (30) निवासी जीरो मोड़, चंकारा सिंह (40) निवासी गन, भगवान दास (50) निवासी गन, सुरेंद्र सिंह (40) निवासी गन को गिरफ्तार कर लिया है।

आईजी जम्मू डा. एसडी सिंह जम्वाल ने बताया कि हमले में पांच लोग घायल हुए थे। इसमें दो को गंभीर चोटें आईं थीं। तीन अन्य को हल्की चोटें थीं। बताया कि मौसम बदलने पर गुज्जर और बक्करवालों के
विज्ञापन

परिवारों को पहाड़ी से नीचे या ऊपर जाते वक्त दिन का समय ही चुनना चाहिए।

इससे उन्हें भी आसानी होगी। मवेशियों को एक जिले से दूसरे जिले में ले जाते वक्त डीसी से इजाजत लेना जरूरी होता है। इससे उन्हें और पुलिस दोनों को पर्याप्त जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें