फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल तैनात पटवारियों को स्थानांतरित किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। राजस्व विभाग में तैनात कुछ पटवारी पांच-पांच साल से एक ही जगह पर तैनात हैं। इस कारण लोगों को छोटा सा काम कराने के लिए कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पंकज सिंह, सुभाष सिंह, शिवकुमार, विजय कुमार, प्रदीप सिंह, सोनी शर्मा, राजकुमार आदि गणमान्य लोगों ने बताया कि जिले में कुछ पटवारी पांच साल से एक ही पटवार खाने में तैनात हैं। इस कारण दूरदराज क्षेत्र के आने वाले गरीब, लाचार लोगों को काफी परेशानी होती है। क्योंकि जब लोग छोटा सा काम कराने के लिए जाते हैं तो व दफ्तर में मिलते ही नहीं हैं। अगर कभी कभार मिल भी जाएं तो काम कराने के लिए आनाकानी करते हैं। इस कारण लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। क्योंकि जो पटवारी पांच साल से एक स्थान पर तैनात हैं वह अपने आपको तहसील का मालिक समझते हैं। इस कारण लोगों को काम कराने में परेशानी आती है। इन गणमान्य लोगों ने बताया कि हालांकि सरकार द्वारा आदेश है कि ज्यादा से ज्यादा तीन साल एक जगह अधिकारी या कर्मचारी रह सकता है, लेकिन उसके बावजूद भी सांबा जिले में कुछ पटवारी पांच-पांच साल से एक ही स्थान पर हैं। इन लोगों ने उपायुक्त रोहित खजूरिया से मांग की है कि इन लोगों का पुराना रिकॉर्ड चेक किया जाए और जिन पटवारियों के तीन साल से ऊपर नौकरी जिले में हो गई है। उनको ट्रांसफर किया जाए। नए पटवारी भेजे जाएं ताकि लोगों की परेशानी हल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें