फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर, चौकी चौरा में अधिकारियों ने सूनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर और चौकी चौरा ब्लॉक की 30 पंचायतों में बैक टू विलेज (बी2वी4) के चौथे चरण के तहत कार्यक्रम हुए। इसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

अखनूर की 20 और चौकी चौरा की 10 पंचायतों में लगातार दूसरे दिन भी सभी पंचायतों में कार्यक्रम हुए। ग्रामीणों की बिजली, पानी, सड़क, मनरेगा की बकाया राशि और प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त देने की मांग की। अधिकारियों ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने पंचायतों में कई परियोजना का शुभारंभ किया। सरपंच जगदीश शर्मा ने बताया सरकार द्वारा पंचायतों में अफसरों ने समस्याओं को सुना है। इससे ग्रामीणों में सरकार के प्रति विश्वास बढे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें