फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से न गई शक्कर-शर्बत और न पाक से आई चादर, प्रतीकात्मक रूप से मनाया गया बाबा चमलियाल मेला

Fri, 29 Jun 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रसिद्ध चमलियाल मेला
विज्ञापन

प्रसिद्ध चमलियाल मेले को इस बार प्रतीकात्मक रूप से मनाया गया। पहली बार भारत की ओर से न शक्कर (मिट्टी)-शर्बत दी गई और न ही पाकिस्तान की ओर से चादर आई। इस कारण श्रद्धालुओं को अगले साल का इंतजार करना पड़ेगा। गोलाबारी के कारण भारत-पाक के बीच उपजे तनाव को देखते हुए मेला स्थगित किए जाने से करीब 5000 श्रद्धालु ही पहुंचे, जिन्होंने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। हर साल अमूमन ढाई लाख श्रद्धालु पहुंचते रहे हैं। 

विज्ञापन


बाबा चमलियाल दरगाह वाले इलाके में पहली बार पाकिस्तान की ओर से कुछ दिन पहले गोलाबारी की गई थी, जिसमें बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए थे। इस कारण बीएसएफ और प्रशासन ने सीमा पर उपजे तनाव के चलते मेला नहीं लगाने का निर्णय लिया था। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए केवल प्रतीकात्मक पूजा की अनुमति दी गई थी। स्थानीय लोगों ने मजार पर चादर चढ़ाई। पवित्र तालाब को कंटीले तार लगाकर सील कर दिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें