फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्टियों से इमोश्नल ब्लैकमेल ना होना: आजाद

Thu, 11 Dec 2014 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि कांग्रेस को राज्य में सरकार बनाने का मौका मिला तो वह जन आकांक्षाओं को पूरी करेगी और पार्टी विकास के अडिग है।
विज्ञापन


आजाद ने वीरवार को कोकरनाग, अनंतनाग, बिजबिहाड़ा और शंगस विधानसभा क्षेत्रों में जन सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार न्याय की प्रणाली को स्थापित करने के अलावा सभी क्षेत्रों के साथ सामान व्यवहार करती है और दूर दराज और पिछड़े इलाकों को विकास में प्राथमिकता दी जाती है।

उन्होंने कहा कि 2006 से 2008 तक कांग्रेस की अगुवाई में सरकार ने रियासत में तेजी से विकास किया। सड़क संपर्क, बिजली परियोजनाओं, स्वच्छ पेयजल, पर्यटन विकास, सवास्थ्य ढांचे को मजबूत करने, स्कूलों का दर्जा बढ़ाने, कालेज खोलने आदि विकास कार्य तेजी से हुए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर में बाढ़ की वजह से सरकारी संपत्ति हो या सार्वजनिक अथवा निजी संपत्ति भारी नुकसान हुआ है। सड़कें, अस्पताल, स्कूल, कालेज, बाग बगीचे, फसलें आदि बर्बाद हुई है।

उन्होंने उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों का तेजी से पुनर्वास कर सकती है।

आजाद ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले छह सालों में उनके पास कोई उपलब्धि बताने को कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थन के बावजूद उमर कोई उपलब्धि हासिल करने में नाकाम रहे है।
विज्ञापन


जबकि कांग्रेस को रियासत में सरकार की अगुवाई करने का मौका केवल ढाई साल के लिए मिला था और उसने विकास के नये आयाम स्थापित किये थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें