सांबा। कस्बे के सरकारी डिग्री कॉलेज में परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाद में एक रैली निकाली गई। इसमें विभिन्न स्कूलों व कॉलेज के छात्र शामिल हुए। रैली को उपायुक्त रोहित खजूरिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर एसएसपी शक्ति पाठक, एआरटीओ रेहाना तबस्सुम आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। छात्रों की रैली डिग्री कॉलेज से शुरू हुई हाईवे से होते हुए कस्बे के मुख्य चौक पर पहुंची। वहां से बार्डर मार्ग बाजार से कैली मंडी मैदान पर पहुंची। इससे पहले कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व छात्रों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का जरूर इस्तेमाल करें, कार चालक सीट बेल्ट बांध कर ही निकलें, ताकि बडे़ हादसों से बचा जा सके। इस अवसर पर डीएसपी तिलक राज भारद्वाज, डीटीओ बीएस सलाथिया भी मौजूद रहे। संवाद
---------------
एआरटीओ ने चलाया सफाई अभियान
सांबा। एआरटीओ विभाग की ओर से शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सफाई अभियान भी चलाया। सड़क सुरक्षा सप्ताह पर किए गए कार्यक्रम के पश्चात एआरटीओ रेहाना तबस्सुम व इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार ने बच्चों संग सफाई अभियान चलाया। कैली मंडी मैदान पर बिखरी गंदगी को उठाकर कूडे़दान में डाला गया। एआरटीओ रेहाना तबस्सुम ने कहा कि साफ सफाई रखना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने स्कूली बच्चों को कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के साथ ही साफ सफाई के बारे में भी अपने आस पड़ोस में लोगों को जागरूक करें। संवाद