फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कंप्यूटर कौशल पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। करिअर काउंसलिंग सेल व भौतिकी विभाग डिग्री काॅलेज की तरफ से मंगलवार को रोजगार सूचना सह सलाहकार ब्यूरो व आजीवन शिक्षा विभाग, जम्मू विश्वविद्यालय के सहयोग से कंप्यूटर कौशल पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू की गई। प्राचार्य प्रो. रजनी भगत व करिअर काउंसलिंग सेल संयोजक डॉ. बलविंदर कौर की देखरेख शुरू हुई कार्यशाला में मुख्यातिथि रहीं।
आजीवन शिक्षा विभाग, जम्मू विश्वविद्यालय निदेशक डॉ. जीवन ज्योति ने इसे शुरू कराया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. बलविंदर कौर ने किया और स्वागत भाषण प्राचार्य ने दिया। मुख्यातिथि डॉ. जीवन ज्योति ने कौशल विकास कार्यक्रम पर जागरूकता बढ़ाने, जम्मू विश्वविद्यालय की पहल और प्रयासों पर प्रकाश डाला। मुख्य भाषण डॉ. रीवा खजूरिया, काउंसलर द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने कार्यशाला के विषय पर प्रकाश डाला और अगले तीन दिनों की अवधि में आयोजित होने वाले सभी सत्रों के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में 30 छात्र भाग ले रहे है। प्राचार्य प्रो. रजनी भगत ने कार्यशाला के आयोजन के लिए सीसीसी के प्रयासों की सराहना की और उन्हें इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. अनुराधा, डॉ. चेतन शर्मा, डॉ. नेहा जैन, विजय कुमारी, श्वेता चौधरी और विशाल शर्मा भी उद्घाटन सत्र में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें