-तम्बाकू दिवस पर चकित्सा टीम ब सीमा प्रहाहारीl
अखनूर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे के उप जिला अस्पताल से रैली निकाल कर तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
मंगलवार को बीएमओ डॉ. मोहम्मद सलीम खान की अगुवाई में उप जिला अस्पताल से रैली निकाली गई जो कस्बे के मुख्य चौक, फव्वारा चौक, बस अड्डा से होकर गुजरी, जिसमें बैनर के बीच तंबाकू और सिगरेट पीने से होने वाले नुकसान से जागरूक किया गया। बीएमओ मोहम्मद सलीम खान ने कहा कि तंबाकू और सिगरेट पीने से कई प्रकार की बीमारियों होती हैं। लोगों को अपनी सेहत के लिए जागरूक रहना चाहिए। संवाद
सीमा प्रहरियों ने धूमपान से लोगों को किया जागरूक
अरनिया। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को सीमा पर पहुंच कर बीएसएफ के साथ विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया। इसमें सीमा प्रहरियों ने लोगों का धूमपान का सेवन करने से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर डॉक्टरों की टीम भी उपस्थित रही।
न्यू टाइप उप चिकित्सा केंद्र सीमावर्ती गांव पिंडी चाड़का में तैनात खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि टीम के साथ लोगों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विशेष तौर पर यहां पर तैनात सीमा प्रहरियों संग लोगों को तंबाकू, सिगरेट, खैनी आदि से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान सीमा प्रहरियों ने तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की पट्टिका ले रखी थी। इस मौके पर बीएमओ बिश्नाह डॉक्टर शमीम अहमद व अन्य मौजूद रहे। संवाद