फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला उद्यमियों को मिला मंच हस्तशिल्प हथकरघा और अन्य उत्पाद किए प्रदर्शित

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाह बलोढ़ में महिला उद्यमिता एवं स्वयं सहायता समूह मेला लगाया
विज्ञापन

- समावेशी आर्थिक विकास में महिला उद्यमियों का अहम रोल : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के शाह बलोढ़ में मंगलवार को महिला उद्यमिता एवं स्वयं सहायता समूह मेला लगाया गया। मेले में जिले के ग्रामीण ब्लॉकों व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। यह आयोजन स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विचारों के आदान-प्रदान तथा बाजार से जुड़ाव के अवसर तलाशने का एक सशक्त मंच साबित हुआ।
विज्ञापन

मेले में हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, खाद्य सामग्री, पर्यावरण अनुकूल वस्तुएं तथा स्थानीय रूप से निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। बताैर मुख्य अतिथि पहुंचीं डीसी आयुषी सूदन ने कहा कि महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूह समावेशी आर्थिक विकास एवं आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उद्यमों का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक निदेशक रोजगार सांबा नरेश कुमार ने मिशन युवा व अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए महिला उद्यमिता, कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली पहलों के बारे में बताया। उन्होंने लाभार्थियों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा विपणन सहयोग प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया।मेले में स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न लाइन विभागों के बीच संवाद भी स्थापित हुआ। इससे प्रतिभागियों को ऋण सुविधाओं और व्यवसाय विकास सेवाओं की जानकारी मिली। रोजगार विभाग ने महिला सशक्तीकरण के लिए सतत आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भविष्य में महिला नेतृत्व वाली पहलों को निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मेले का उद्देश्य महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को प्रोत्साहित करना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को मजबूत करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें