फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बडयाल काजियां में व्यक्ति को अलाॅट की औकाफ की भूमि, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व मंत्री आरएस चिब, गारू राम और डीडीसी सदस्य टोनी के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- नेताओं ने एसडीएम पर लगाए आरोप, कहा- उनकी देखरेख में ऐसा हुआ
- एलजी से सीबीआई जांच कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव बडयाल काजियां-चकरोई मार्ग पर पीर बाबा की मजार से सटी पांच कनाल छह मरला औकाफ की भूमि को एक व्यक्ति को अलाॅट करने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री आरएस चिब, पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम, डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को लोगों ने नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह भूमि पीर बाबा से जुड़े औकाफ की है। अब तक गांव बडयाल काजियां के निवासी कथा राम और उसके चार भाई इसकी देखरेख करते आ रहे हैं। परिवार बीते 75 वर्षों से इस भूमि पर खेती कर रहा है। इससे होने वाली आय पीर बाबा की मजार के विकास पर खर्च की जाती रही है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि हाल में एक व्यक्ति ने इस भूमि के एक हिस्से को अपने नाम अलॉट करवा लिया। उन्होंने दावा किया कि बिना किसी नोटिस के जमीन पर कब्जा किया जा रहा है जो गैरकानूनी है। नेताओं ने एसडीएम अनुराधा ठाकुर पर आरोप लगाया कि उनकी देखरेख में ऐसा हुआ है। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति के नाम भूमि अलॉट हुई है वह कथित अलॉटमेंट में प्रशासनिक स्तर पर मिलीभगत हो सकती है। नेताओं ने उपराज्यपाल से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


एसडीएम ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
कहा- यह अधिकार औकाफ विभाग के पास
उधर, एसडीएम ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि यह मामला औकाफ भूमि से जुड़ा है। भूमि के अलॉटमेंट, देखरेख और निर्णय पूरी तरह औकाफ विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। एसडीएम ने कहा कि भूमि अलॉट करते समय उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई। यदि संबंधित परिवार या कोई भी पक्ष लिखित शिकायत लेकर आता है तो वह विभाग को जांच के लिए भेज सकती थीं लेकिन उनके पास कोई नहीं आया। ये आरोप गलत और राजनीतिक उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें