फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क पर उतरी पुलिस, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल नृसिंह मंदिर से राजकीय डिग्री काॅलेज तक निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस ने मंगलवार को घगवाल में नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली। इसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के साथ समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

रैली का नेतृत्व एएसपी सांबा गारू राम भारद्वाज और थाना प्रभारी घगवाल आशा आनंद ने किया। इसमें स्थानीय नागरिकों, सिविल सोसायटी के सदस्यों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, युवाओं व पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। रैली नरसिंह मंदिर घगवाल से शुरू होकर मुख्य बाजार से सरकारी डिग्री कॉलेज में संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ नारे लगाए और बैनर-पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने संदेश दिया कि नशे के धंधे में शामिल तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अभियान में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें