फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहकर खेलों से भविष्य संवारें युवा : एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिन्हा ने राजोरी प्रीमियर लीग और राजोरी फुटबाल क्लब का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। नशे से मुक्ति और युवाओं को खेलने के संकल्प को दोहराते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत राजोरी में नशा विरोधी शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि नशे से दूर रहकर खेलों में भविष्य संवारें। नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के हिस्से के रूप में उन्होंने शनिवार को राजोरी प्रीमियर लीग और राजोरी फुटबॉल क्लब का शुभारंभ किया।
एलजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जागरूकता अभियान बच्चों और युवाओं तक नशीले पदार्थों के पहुंचने से पहले ही पहुंच जाने चाहिए। उन्होंने एक व्यापक पुनर्वास प्रणाली की आवश्यकता पर भी जोर दिया जिसमें परामर्श, नशा मुक्ति पुनर्वास और बाद की देखभाल शामिल हो।
विज्ञापन


डॉ. राजकुमार थापा स्मारक संग्रहालय
और पुस्तकालय का उद्घाटन किया
उपराज्यपाल ने शनिवार को जिले में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त की विरासत को समर्पित डॉ. राजकुमार थापा स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय का उद्घाटन किया। डाॅ. थापा बीते साल 10 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दाैरान पाकिस्तानी गोलाबारी में बलिदान हुए थे। एलजी ने बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी निस्वार्थ प्रशासनिक सेवा और जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। राजोरी के पूर्व एडीसी डाॅ. थापा के जीवन और सेवाओं पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में थापा के परिवार के सदस्य, सुरक्षाबलों, पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

- वर्ष 2001 बैच के जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. राजकुमार थापा मार्च 2024 में राजोरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बने थे। उन्होंने बड्डाल गांव की स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जहां सात दिसंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 के बीच रहस्यमयी परिस्थितियों में बीमार पड़ने के बाद तीन परिवारों के 17 लोगों (13 बच्चों) की माैत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें