जिला उद्योग केंद्र द्वारा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में अभियान चलाया गया। डीआईसी के जनरल मैनेजर सतीश शर्मा की देखरेख में आयोजित जागरूकता अभियान में अतुल गुप्ता, डा. रियाज अहमद ने भी भाग लिया। इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर की कैडिला फार्मास्यूटिकल्स, बर्जर पेंट्स, ब्रिटिश पेंट्स, कृषि रसायन, ग्रोअर एंड वील, गोदरेज एग्रोवेट आदि में अभियान चला।
अभियान के दौरान औद्योगिक कर्मियों, श्रमिकों को स्वाइन फ्लू के बारे में बताया गया। स्वाइन फ्लू के लक्षणों, बचाव एवं उपचार की विस्तार से जानकारी दी गई। श्रमिकोें को हिदायत दी गई कि वह साबुन से हाथ धोएं, आंखों के अलावा नाक-मुंह को न छुएं, ताकि इनसे कीटाणु न फैलें। बीमार लोगों से दूर रहने के साथ ही पौष्टिक एवं साफ-सुथरा भोजन लें।
पूरी नींद के अलावा व्यायाम और खूब पानी पीने के लिए भी कहा। कामगारों से कहा गया कि वह फैक्ट्रियों में काम करते समय नाक-मुंह ढंक कर रखें। छींकते-खांसते समय एहतियात बरतें। जुकाम और सर्दी आदि होने पर डाक्टर से तुरत परामर्श लेने के लिए कहा। अधिकारियों ने स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक करने वाले पोस्टर, बैनर आदि वितरित किए।