फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं के बारे में युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से शुक्रवार को बिलावर में शिविर लगाकर बेरोजगार युवाओं को सरकार की कई योजनाओं की जानकारी दी गई। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के मीटिंग हॉल में आयोजित हुए शिविर में बिलावर के एडीसी सहित कई जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग कठुआ के कार्यात्मक प्रबंधक संदीप शर्मा ने जनप्रतिनिधियों को कई योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेरोजगारों के लिए सब्सिडी पर कई योजनाएं चलाई हैं, जिससे वे बैंकों से सब्सिडी पर ऋण लेकर अपना कारोबार कर सकते हैं। इस मौके पर एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और शिविर में पहुंचे अन्य लोगों को पीएमजीपी प्रधानमंत्री गारंटी प्रोग्राम के तहत योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों को इन योजनाओं को बेरोजगार युवाओं तक पहुंचाने और इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। इस मौके पर बीडीओ बिलावर सतीश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार युवा पोल्ट्री फार्म, मशरूम की खेतीस डेरी फार्म और अन्य कई प्रकार के कामकाज करने के लिए पीएमजीपी योजना के तहत काम शुरू कर सकते हैं। इस दौरान जिला विकास परिषद के सदस्य विक्रम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बिलावर अशोक सुपौल, सरपंच प्रवीण रैना, सरपंच जगदेव सिंह, सरपंच रमेश कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें