फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
राम मंदिर गुरु नाल में भगवान गणपति जी की मूर्ति की स्थापना पूजन करते भक्त, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में कस्बे के सूखा तालाब देवल और गुप्त गंगा गुरु नाल के राम मंदिर में भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना की गई।
विज्ञापन

रामा नाटक क्लब सूखा तालाब के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह आठ बजे भगवान की शोभायात्रा निकाली, जो गांव के विभिन्न मोहल्लों से गुजरकर मंदिर परिसर में पहुंची। शोभायात्रा से पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। दोपहर 12 बजे भगवान की मूर्ति की विधिवत स्थापना की गई। इसके बाद हवन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया। निमंत्रण कमेटी के सदस्य विकास सूदन ने बताया कि महोत्सव का समापन 19 सितंबर को गणपति की मूर्ति के विसर्जन के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, गुप्त गंगा गुरु नाल के राम मंदिर में पंडितों के विधिवत पूजन से भगवान की मूर्ति स्थापित की गई। इसमें टीलला गांव के बहुत से लोगों ने हिस्सा लिया। सेवानिवृत्त कैप्टन ओंकार सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन विधिवत तरीके से दरिया उज्ज में किया जाएगा।

बिलावर के सूखा तलाब में श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना से पूर्व होने वाले पूजन में भाग लेते श्रद्धा- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें